अनोखी महिला जिसकी लंबाई देख हैरान हो जाएंगे आप

By: Ankur Sat, 11 July 2020 7:34:30

अनोखी महिला जिसकी लंबाई देख हैरान हो जाएंगे आप

इस दुनिया में कई अजीबोगरीब और रोमांचक चीजें देखने को मिलती हैं जो कि आपको चौंका देती हैं। ऐसी ही हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती हैं लोगों की शारीरिक संरचना को देखकर। ऐसी ही एक अनोखी महिला के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी लंबाई देख सभी हैरान हो जाते हैं। इस लम्बी महिला का नाम हैं रेन्सेखहॉरलू बड जिनकी टांगों की लंबाई सभी को चौंका देती हैं।

weird news,weird information,weird legs,second longest pair of legs ,अनोखी खबर, अनोखी जानकारी, अनोखे पैर, दूसरी सबसे लंबे पैरों वाली महिला

रेन्सेखहॉरलू को लोग प्यार से रेन के नाम से बुलाते हैं। रेन की हाइट 6 फुट 9 इंच है और इनके पैरों की लंबाई कमर से एड़ी तक 52.8 इंच है। पैरों की लंबाई के वजह से रेन को दुनिया की दूसरी सबसे लंबे पैरों वाली महिला हैं। रेन्सेखहॉरलू बड का जन्म मंगोलिया में हुआ था लेकिन अब वो अमेरिका शिकागो में रहती हैं। रेन को अपनी टांगों से काफी लगाव है। इतना ही नहीं वो अपनी टांगों को दिखाने के लिए शॉर्ट्स पहनती हैं। हालांकि, रेन को अपनी लंबी टांगों की वजह कई तरह री परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर, क्लब, ऑफिस समेत किसी भी जगह पर एंट्री लेने में उन्हें काफी परेशानी होती है।

weird news,weird information,weird legs,second longest pair of legs ,अनोखी खबर, अनोखी जानकारी, अनोखे पैर, दूसरी सबसे लंबे पैरों वाली महिला

रेन को यह लंबाई विरासत में मिली है। इनके पिता की लंबाई 6 फीट 10 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। एक समय ऐसा भी था कि रेन को अपनी टांगें बिल्कुल ही पसंद नहीं थी और वो इसे अक्सर छिपाने की कोशिश करती रहती थी। लेकिन अब रेन को अपनी टांगों से बहुत प्यार है और इसे छिपाने के बजाए लोगों को दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर रेन काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। रेन एक ब्रांड की मॉडलिंग करती हैं, जो लंबी लड़कियों के लिए लेगिंग्स बनाता है।

ये भी पढ़े :

# छात्र ने कचरे से बना डाले 600 ड्रोन, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

# कुछ घंटों की शादी के लिए मर्दों का इंतज़ार करती हैं यहां लड़कियां

# आखिर क्यों हो रही एक पोस्टमैन को पद्मश्री देने की गुजारिश, आप भी रह जाएंगे हैरान

# क्यों इस गांव में नहीं मनाया जा रहा 900 साल से रक्षाबंधन, आपको भी रूला देगी वजह

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com